पत्थलगांव में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से संपन्न बाजे गाजे ,डीजे की धुन में थिरकते रहे युवा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर पूरे शहर में धूम-धाम से रैली निकाली गई. रैली में कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों के बीच बाबा का संदेश पहुंचाया.

विशाल शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे। डीजे की धुन पर समाज के लोगों ने हाथों में ध्वज लिए गुरु घासीदास के जयकारे लगाए। वहीं बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर प्रगतिशील सतनामी समाज के अध्यक्ष दयाराम खूंटे,विवेकानंद मिर्रे, पिसी आनन्द,अर्जुन रत्नाकर,सन्तोष टांडे,पुनिराम भार्गव,बुद्काराम धिरही, राधेश्याम डहरिया, दिनेश मिर्रे, सत्या मिर्रे,राजकुमार मिर्रे,सन्तराम कुर्रे,बुधियारिन सोनी,गायत्री बघेल,अक्षय कुर्रे,अशोक कुर्रे,श्याम सुंदर भारद्वाज, अशोक बघेल,तुलसी टांडे,मनोज महिष,उमेश बघेल,मुकेश लहरे,विजय सक्सेना समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुवे,शाही अंदाज में निकले इस शोभायात्रा में युवाओं ने पंथी नृत्य का प्रदर्शन भी किया,इंदिरा चौक में जमकर आतिशबाजी की गई।

विदित हो कि जयंती पर्व को लेकर पूरे दिन समाज के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में पुरुषों महिलाएं भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button