नई टीम, नया जोश, नई उम्मीदें! अनिल मित्तल के नेतृत्व में अग्रवाल सभा का नया सफर आज से

 

 मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। अग्रवाल समाज की सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को नई धार देने के लिए पत्थलगांव अग्रवाल सभा ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल के नेतृत्व में अनुभवी चेहरों और युवा ऊर्जा से सजी नई टीम अब समाज को नई दिशा देने के लिए तैयार है। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही समाजजनों में उत्साह का माहौल है। वहीं नई टीम के पदाधिकारी आज शाम अग्रसेन भवन में शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियों की शुरुआत करेंगे।

अनिल मित्तल के नेतृत्व में मजबूत टीम तैयार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुनील अग्रवाल (नेशनल ऑटो) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनमोहन गोयल (मेडिकल) को सचिव और रामनिवास जिंदल (आरएनजे) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाया जाएगा। समाज के हर वर्ग और हर सदस्य को साथ लेकर चलना प्राथमिकता होगी। एकजुटता, सेवा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अग्रवाल सभा को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

वरिष्ठों का अनुभव, युवाओं का जोश—नई टीम का खास कॉम्बिनेशन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में जहां अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा, वहीं नई पीढ़ी को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनुभव और युवा ऊर्जा का यह मेल संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पारदर्शिता और जवाबदेही का भरोसा

कोषाध्यक्ष रामनिवास जिंदल ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निभाया जाएगा। समाजहित में होने वाले प्रत्येक कार्य में सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी।

सचिव मनमोहन गोयल ने कहा कि समाज के सदस्यों के बीच निरंतर संवाद, सामाजिक गतिविधियों का विस्तार और नए रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

उपाध्यक्ष मंडल में 8 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष मंडल में खजांची लाल जिंदल (बजाज), सुरेंद्र अग्रवाल (केरजू), कृष्णचंद्र गर्ग (मम्पी), अरुण गोयल (शुभम), नरेश गोयल (झलक), महावीर सिंघल (भगवती), विजय मित्तल एवं पवन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

सह सचिव के रूप में अनिल सिंघल (श्रृंगारिका), सुनील गर्ग (शिवा ऑटो) एवं किरोड़ी अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रिंकू गर्ग (गुड़लक) तथा भवन बुकिंग प्रभारी मुकेश जिंदल होंगे।

संरक्षक मंडल में दिग्गज, सलाहकारों की भी बड़ी टीम

संरक्षक मंडल में मुरारी लाल अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, भीमराज गोयल, जगदीश सिंघल (जग्गी) एवं परशुराम अग्रवाल को शामिल किया गया है।

प्रमुख सलाहकारों में गोविंद राम अग्रवाल (तमता), विजय अग्रवाल (तेल मिल), सुरेश अग्रवाल (कोतबा), गोविंद अग्रवाल (रामधन), विनोद गर्ग (ओपीडीपी), सुशील मित्तल (बालाजी) एवं अशोक अग्रवाल (प्रतापगढ़) को स्थान मिला है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी मिली जगह

विशेष आमंत्रित सदस्यों में ब्रम्हप्रकाश अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, बजरंग लाल सिंघल (आरा मिल), अंजनी मित्तल (बालाजी), महावीर बंसल, अशोक गर्ग (श्री किशन इलेक्ट्रॉनिक्स) एवं प्रितमचंद बंसल शामिल हैं।

अग्रसेन भवन निर्माण समिति पर भी बड़ी जिम्मेदारी

अग्रसेन भवन निर्माण समिति में अजय बंसल, संजय लोहिया, महादेव प्रसाद अग्रवाल (गुरू ऑटो), नवीन सिंघल, नरेश सिंघल, रितेश बंसल, श्याम सुंदर गर्ग (आयुषी मोटर) एवं अनुप मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया की कमान भी तय

मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश मित्तल, मुकेश बंसल एवं दिनेश अग्रवाल तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जितेंद्र अग्रवाल, अंकित बंसल एवं आयुष बंसल संभालेंगे।

पत्थलगांव में निवासरत विभिन्न अग्रवाल संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी से जोड़ा गया है।

कार्यकारिणी में इन चेहरों को भी मिली जगह

कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यनारायण मित्तल (बॉम्बे फैशन), शुभकरण अग्रवाल, श्यामलाल तायल (डिस्को), जगदीश प्रसाद जिंदल (सुखरापारा), सुशील अग्रवाल (तमता), सुभाष अग्रवाल (लुडेग), राजेश अग्रवाल (डुमरबहार), प्रमोद सिंघल (लॉटरी), अनिल जिंदल (राइस मिल), रूपेश अग्रवाल (कोतबा), चंद्रशेखर मित्तल (चमरू), कल्लू अग्रवाल (ओम), सुनील अग्रवाल (बिच्छू), सूरज गोयल (ओम मसाला) एवं राहुल अग्रवाल (छत्तीसगढ़) को शामिल किया गया है।

🕔 आज शाम होगा शक्ति प्रदर्शन, अग्रसेन भवन में शपथ ग्रहण

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम अग्रसेन भवन, पत्थलगांव में आयोजित होगा। समारोह में अग्रवाल सभा के सदस्यों के साथ अग्रवाल महिला मंडल, नवयुवक समिति और समाज के सम्माननीय सदस्य मौजूद रहेंगे।

नई टीम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती समाज की एकजुटता को और मजबूत करने, सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने की होगी। शपथ ग्रहण के साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा कि अनिल मित्तल की नई टीम अग्रवाल सभा को किस नई दिशा और नई ऊंचाई तक ले जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button