पत्थलगांव के बाजार पारा दुर्गा पंडाल में भक्ति का सैलाब: कोरबा के कलाकारों द्वारा बनभौरी पाठ, सैकड़ों महिलाओं की रही भागीदारी

मुकेश अग्रवाल

 

* पत्थलगांव / जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में नवरात्रि पर्व की धूम पूरे शबाब पर है। इसी क्रम में नगर के हृदय स्थल बाजार पारा दुर्गा पंडाल स्थल पर दोपहर में बनभौरी पाठ का भव्य आयोजन किया गया।कोरबा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति आयोजन में विशेष रूप से कोरबा से आए कलाकारों की टोली ने अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों द्वारा माता रानी के बनभौरी चरित्र का सजीव वर्णन, भजन-कीर्तन और लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। हारमोनियम, तबला और मंजीरे की थाप पर जब कलाकारों ने “मां के भजनों” की प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल स्थल भक्ति रस में डूब गया और मां के भजनों से गूंज उठा पूरा पंडाल।

इस धार्मिक आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सेदारी निभाई।पंडाल में सैकड़ों महिलाएं लाल जोड़ा और चुनरी में सज-धज कर पाठ सुनने पहुंची थीं। सभी महिलाएं जमीन पर बैठकर एक साथ बनभौरी पाठ का वाचन कर रही थीं। यह नजारा भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा था।पंडाल को आकर्षक विद्युत सजावट, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। माता रानी की विशाल प्रतिमा के सामने बैठकर महिलाओं ने देर शाम तक पाठ किया।समिति के सदस्य दिनेश अग्रवाल (मधुबन) ने बताया कि बाजार पारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर साल इस तरह के धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी रहे। बनभौरी पाठ के इस आयोजन ने पूरे पत्थलगांव में धार्मिक उत्साह को और दोगुना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button