पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने शहर एवं ग्रामीण के दुर्गा पंडालों में किए माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन

पत्थलगांव। पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव शहर एवं ग्रामीण के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों से आत्मीय मुलाकात कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच माँ दुर्गा की आराधना की गई।
श्रीमती गोमती साय ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और शक्ति उपासना का प्रतीक है। माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें, यही प्रार्थना है।