भरोसे के 10 साल: प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर ट्रैक्टर का किसान महाकुंभ, जोनल मैनेजर अनुज पाल ने काटा रिबन, नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो लॉन्च*

मुकेश अग्रवाल 

 

 

पत्थलगांव / जशपुर अंचल के किसानों के सबसे भरोसेमंद साथी प्रभु एंटरप्राइजेज (John Deere),ट्रैक्टर पत्थलगांव ने आज अपने स्वर्णिम 10 वर्ष पूरे कर लिए। इस ऐतिहासिक मौके पर शोरूम परिसर में “किसान सम्मेलन – 10 Years Celebration” का भव्य आयोजन किया गया। पूरा परिसर फूलों, गुब्बारों और चमचमाते हरे-पीले जॉन डियर ट्रैक्टरों से दुल्हन की तरह सजा था। मंच पर लगा “A Decade of Trust, Service & Partnership” का विशाल बैनर सबका ध्यान खींच रहा था।ग्रैंड ओपनिंग – जोनल बिजनेस मैनेजर ने किया शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सबसे पहले ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुई। जॉन डियर कंपनी के जोनल बिजनेस मैनेजर अनुज पाल (देवास) ने रिबन काट कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर उनके साथ एरिया बिजनेस मैनेजर हनिश नैय्यर, प्रभु एंटरप्राइजेज के संरक्षक कन्हैयालाल नायक, शोरूम के प्रबंधक प्रभु शंकर नायक एवं रोहित नायक गरिमामयी रूप से मंच पर उपस्थित रहे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरे कार्यक्रम का आगाज हुआ।

मुख्य आकर्षण – नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो 40HP की धमाकेदार लॉन्चिंग आज के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण जॉन डियर के बिल्कुल नए और दमदार मॉडल 5105 गियर प्रो 40 HP की लॉन्चिंग रहा। कंपनी के आला अधिकारियों ने पर्दा हटाकर नए ट्रैक्टर को किसानों के सामने पेश किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि 5105 गियर प्रो 40 HP को छत्तीसगढ़ और जशपुर की खेती को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ज्यादा पावर, कम डीजल खपत, पावर स्टीयरिंग, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और एडवांस गियर बॉक्स जैसे आधुनिक फीचर्स हैं, जो किसानों की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाएगा। लॉन्चिंग के बाद किसानों ने नए ट्रैक्टर को करीब से देखा और जमकर सराहना की।इस किसान सम्मेलन में जॉन डियर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिनमें जोनल बिजनेस मैनेजर अनुज पाल, एरिया बिजनेस मैनेजर हनिश नैय्यर, कस्टमर रिप्रजेंटेटिव शंशाक सिंह, टी.एस.एम. कौशिक पोल जॉन डियर फाइनेंस के टेरिटरी बिजनेस ऑफिसर सूरज देवता, टेरिटरी कलेक्शन ऑफिसर शंशाक सक्सेना विशेष रूप से शामिल हुए।इनके साथ ही प्रभु एंटरप्राइजेज परिवार, पत्थलगांव के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों से आए सैकड़ों अन्नदाता किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंच से किसानों को जॉन डियर की नई तकनीक, आसान फाइनेंस योजना, इंश्योरेंस और सर्विस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।स्टाफ का हुआ सम्मान 10 साल के इस लंबे और भरोसेमंद सफर को सफल बनाने में जिनका सबसे बड़ा हाथ है, उन प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर के समस्त स्टाफ को भी मंच पर सम्मानित किया गया। सभी स्टाफ सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर उनके समर्पण और मेहनत के लिए आभार जताया गया। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर शोरूम के प्रबंधक प्रभु शंकर नायक ने अपने संबोधन में कहा “आज का दिन मेरे और मेरे पूरे प्रभु एंटरप्राइजेज जॉन डियर परिवार के लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला है। 10 साल पहले जब हमने एक छोटी सी शुरुआत की थी, तब हमारे पास सिर्फ एक ही पूंजी थी जो कि आपका विश्वास। आज 10 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो मुझे गर्व होता है कि हमने इस अंचल में ट्रैक्टर नहीं, रिश्ते बेचे हैं। हमारे लिए हर ग्राहक ग्राहक नहीं, परिवार का सदस्य है। ये 10 साल हमने नहीं, आप सभी किसान भाइयों ने पूरे किए हैं। आपकी खेतों की मिट्टी में हमारी मेहनत भी शामिल है। मैं वादा करता हूँ कि जैसे पिछले 10 सालों में हमने दिन-रात आपकी सेवा की है, आने वाले 10 सालों में उससे भी बेहतर सर्विस, बेहतर फाइनेंस सुविधा और हर खेत के लिए बेहतर समाधान लेकर आएंगे। आप सबका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। जय जवान, जय किसान!”

उनके संबोधन के बाद किसानों ने खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए विशाल सहभोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button