*पतरापाली एवं नकटीमुंडा में बाम्हनमुंडा पहुंच मार्ग का विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किया भूमिपूजन* *₹3 करोड़ 79 लाख की लागत से बनेगी 2.20 किलोमीटर सड़क*

*मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने और विकास को नई गति देने की दिशा में ग्राम पंचायत पतरापाली एवं नकटीमुंडा में मुख्य मार्ग से बाम्हनमुंडा तक पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात दी।

इस सड़क का निर्माण लगभग 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से 2.20 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन सुगम होगा।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरावती बैंकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद सदस्य अटल साय, जनपद सदस्य श्रीमती सरोज आपट, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, भूषण वैष्णव, सरपंच श्रीमती प्रतिमा भगत, उपसरपंच टंकेश्वर यादव, उपसरपंच श्रीमती बेला चौहान, नकटीमुंडा सरपंच अर्जुन भगत, मंडल उपाध्यक्ष श्री बसंत वर्मा सहित क्षेत्रीय सरपंच, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों की प्रगति, रोजगार और विकास का आधार होती हैं। हमारा प्रयास है कि विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचे और प्रत्येक क्षेत्र को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिले।

 

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button