इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू



इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुर
पत्थलगांव। समाज सेवा की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन की चतुर्थ बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में दर्जनों सदस्यों की मौजूदगी में ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जो आने वाले समय में पूरे सर्व समाज के लिए राहत और सम्मान का माध्यम बनेंगे।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय था मृत्यु के बाद शव को सुरक्षित रखने के लिए शव फ्रीजर तथा अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन (स्वर्गरथ) की व्यवस्था। इस मानवीय पहल को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी अनिल मित्तल (पिता स्व. केदारनाथ मित्तल) ने संगठन को अपनी ओर से एक शव फ्रीजर भेंट करने की घोषणा कर सभी का दिल जीत लिया। संगठन ने उनके इस सराहनीय सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इतना ही नहीं, स्वर्गरथ (शव वाहन) की खरीदी के लिए भी कई पार्षदों और एल्डरमेन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया। संगठन ने सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए जल्द ही इस जनहितकारी योजना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया।
बैठक में केवल अंतिम संस्कार की व्यवस्था तक ही चर्चा सीमित नहीं रही। समाजहित के कई अन्य मुद्दों पर भी गंभीर मंथन हुआ। बारिश के मौसम में व्यापक वृक्षारोपण अभियान, गौवंश के लिए जगह-जगह कोटना (चारा पात्र) रखवाने, गरीब बच्चों को कॉपी-किताब वितरण सहित अनेक सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जल्द धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया।
संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वैभव शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक की शुरुआत स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा एवं स्वर्गीय सुभाष अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हरगोविंद अग्रवाल ने किया। बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर स्वल्पाहार ग्रहण किया, जहां सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा भावना का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
बैठक में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव कैलाश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, गणेश शर्मा, ब्रम्ह प्रकाश अग्रवाल, दामोदर शर्मा, हरगोविंद अग्रवाल, रम्मू शर्मा, संजू लोहिया, सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल, अजय पार्षद, अंकित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष माधव शर्मा, सुशील बालाजी, मुन्ना शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, झब्बू अग्रवाल, गोपाल रोहिला, वैभव शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
“हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन” ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि जनहित के ठोस निर्णयों और कार्यों से होती है।