सीईओ मंडावी ने कांसाबेल में ओपन चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता किया शुभारंभ



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/कांसाबेल : कांसाबेल में ओपन चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है,शुभारंभ मुकाबला कांसाबेल टीम और बागबहार टीम के बीच खेला गया जिसमें जबरदस्त भिड़त देखने को मिला,जिला पंचायत सीईओ ने फीता काट किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया है। इस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहला ईनाम 1500हजार, दूसरा इनाम 10,000 हजार और तीसरा इनाम 5000 हजार रखा गया है।
ज्ञात हो कि ठंड का मौसम आते ही मौसम खिलाड़ियों के लिए अनुकूल हो जाता है।इस समय शीतकालीन खेलों का जबरदस्त तरीके आयोजन होता है,जिसमे कांसाबेल के बेडमिंटन प्रेमियों ने कांसाबेल मंगल भवन के पास ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की है इसका जोरदार तरीके से शुरुवात भी हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर के जिला सीईओ मंडावी का आगमन हुआ,आयोजन समिति के द्वारा पुष्प माला पहना कर उनका स्वागत किया,,श्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में अपने खेल को याद करते हुए बताया की वे खुद भी बेडमिंटन प्रेमियों में से एक है।बेडमिंटन के अलावा उन्हें सतरंज खेलना अच्छा लगता है,सभी खेलो में से बेडमिंटन खेलने में बहुत अधिक मेहनत लगता है,शरीर के लिए खेल एक अच्छा व्यायाम है, हार और जीत खेल के दो पहलू होता है और हारने वाले को हमेशा सिख मिलती हैं।
इससे पूर्व उद्घाटन समारोह को आगे बढ़ाते हुए जिला पंचायत सीईओ ने लाल फीता काट कर पहले मैच खेलने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की,,उद्घाटन मैच कांसाबेल कमलेश एवं साथी वरसेश मनोज एवं साथी बागबहार से हुआ जिसमे लगातार दो सेट जीत कर कमलेश एवं साथी ने पहला मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला सीईओ मंडावी ,कांसाबेल बीडीसी रवि शर्मा ,हंसराज अग्रवाल सुभाष अग्रवाल,गणेश जैन,सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।