खबर का असर पत्थलगांव बीएमओ डॉ मिंज ने एक ही समय में 2 डोज लगाने के मामले में की जांच टीम गठित

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
कोरोना टीकाकरण महाअभियान की धज्जियां उड़ाते कर्मचारियों की लापरवाही तब देखने को मिली जब फोटो खिंचवाने की चक्कर में ग्राम पाकर गांव कि रेवती यादव को स्वास्थ्य कार्यकर्ता अलका लांबा ने एक ही समय में 2 डोज कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई थी जिसकी जानकारी रेवती यादव द्वारा अपने पति गिरधारी यादव को घर जा कर दी जिसके बाद परिजनों को 2 डोज वैक्सीन को लेकर चिंता की लकीरें माथे पर खींचनी शुरू हो गई ।परिजनों ने तत्काल ही इस मामले की जानकारी के लिए उक्त नर्स के पास गए तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होता हैइसके बाद परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत पत्थलगांव बीएमओ डॉक्टर मिंज से की गई। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई डॉक्टर मिंज ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के आदेश देते हुए 3 सदस्य जांच टीम गठित की गई है जिसे तीन दिवस के भीतर मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिएकहा गया है।
रेवती यादव के पति गिरधारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम आज पहुंची थी जिसके बयान हमारे द्वारा दे दिए गए हैं यदि जल्द ही लापरवाह ,जान से खिलवाड़ करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ता अलका लांबा पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो मामले की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की एस सिंहदेव से की जावेगी।
अब देखना यह है कि इस तरह के लापरवाह कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग की गाज कब गिरती है या यूं ही मामले पर से पर्दा डालकर मामले में लीपापोती कर दी जावेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button