आर ई एस विभाग लाखों की बिल्डिंगों को उपयोग हीन बनाकर छोड़ने पर आमदा पत्थलगांव सिविल अस्पताल केम्पस में बना 11लाख 64 हजार रुपये की जिला खनिज न्यास मद से बना सामुदायिक शौचालय बना छड़ प्लेट रखने का गोदाम

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
जिला खनिज न्यास से वर्ष 2019-20 में 11 लाख 64 हजार रुपयेकी लागत से लगभग बन कर तैयार हो चुका सिविल अस्पताल में समुदायइक शौचालय अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी पुर्ण रवैये से बन गया है। गोदाम अब रखा जा रहा है। चढ़ और प्लेटे
सिविल अस्पताल के बदबूदार शौचालय से निजात दिलाने के लिए सामुदायिक शौचालय बनाने तत्कलीन कलेक्टर ने राशी स्वीकृत कर शौचालय बनाने आदेश जारी किया था जो लगभग बन कर तैयार हुए कई महीने हो चुके है। पर सरकारी भवनों के बनने से लेकर उसके उपयोग आने तक बीच के अड़चने से अनेक तरह के सवाल खड़े होने लाजमी है।

सिविल अस्पताल में बना समुदायिक शौचालय को अब गोदाम बना दिया गया है। वर्तमान में यहां छड़ प्लेट रखा गया है। जिससे शौचालय के टाइल्स से लेकर भवन को काफी नुकसान होगा वही शौचालय के अंदर धूम्रपान और शराबियों के लिए अय्याशी करने बना बनाया अड्डा मिल गया है। 11 लाख 64 हजार रुपये का शौचालय अभी सिविल अस्पताल को हैंड ओवर ही नही हुवा है।

उस सामुदायिक शौचालय का हाल देखेंगे तो दंग हो जाएंगे जहां शौचालय में लगे लोहे के दरवाजे अभी से खराब हो चुके है। शौचालय के सीट के ऊपर लगे फलश टूट चुके है। पूरा सामुदायिक शौचालय के अंदर गन्दगी ने अपना पैर पसार लिया है।

सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज से जिला खनिज न्यास से 11 लाख 64 हजार रु. की लागत से बना सामुदायिक शौचालय के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि तत्कालीन कलेक्टर ने सिविल अस्पताल के शौचालय से आ रही बदबू की शिकायत पर अलग से शौचालय बनाने का आदेश दिया था जो वायरिंग और बिजली से जुड़े कार्य नही होने से हमे अभी तक नही दिया गया है। साथ ही उसमे छड़ प्लेट जैसे वजनी सामनो को रखने से भवन को भी काफी नुकसान पहुचेगा जल्द ही समुचित ब्यवस्था कर अस्पताल विभाग को सोंपा जाए जिससे अस्पताल के मरीजो के काम आ संके।
आरईएस के एसडीओ मोहन पाल ने बताया कि हम सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कर चुके है। बिजली के कार्य कराने बचे हुए है। उनसे बात कर बिजली के कार्य जल्द सपन्न करने कहेंगे जिस तरह अब सामुदायिक शौचालय को गोदाम बनाने जैसी बात सामने आ रही है। ये अवैधानिक है। इससे शौचालय में लगे टाईल्स खराब होंगे सभी रखे सामनो को हटाया जाएगा।
अब देखना यह है कि अस्पताल प्रबंधन को जरूरत की अहम बिल्डिंग कब तक आर ईएस विभाग हैंड ओवर करता है या यूं ही लाखों रुपए की बनी बिल्डिंग हैंड ओवर से पहले ही खंडहर बना दी जावेगी इसी के बगल में भी आर ई एस विभाग द्वारा मरच्यूरी रूम बनाया गया है जो शव रखने के लिए सुविधाजनक हो उसके लिए बनाया गया था किंतु आर ई एस की मनमानी की वजह से मरक्यूरी रूम भी गोदाम में तब्दील हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button