जिला पुलिस बल अधिकारी कर्मचारियों ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल स्व. श्री बिपिन रावत को अमर जवान स्मारक में कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/जशपुर।
08 दिसम्बर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल स्व. श्री बिपिन रावत, उनकी पत्नी, सुरक्षा कमाण्डों एवं पायलट सहित 14 लोगों को लेकर जा रहा सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ साहित 13 लोगों को असामयिक मृत्यु हुई, उक्त दुखद घटना से देश-विदेश में सीडीएस जनरल स्व. श्री बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में जिला पुलिस बल

जशपुर के अधि./कर्मचारियों द्वारा जिला पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र जशपुर सहित जिले के सभी थाना/चौकी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। रक्षित केन्द्र जशपुर मेंअधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अमर जवान स्मारक में कैंडल जलाकर सीडीएस जनरल स्व. श्री बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई।