अन्तरमहाविद्यालयीन महिला वर्ग कबड्‌डी प्रतियोगिता में ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय बनी विजेता

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षाविभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार अन्तरमहाविद्यालयीन महिला वर्ग से कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन होलिक्रास महिला महाविद्यालय में दिनांक7/12/2021 को सम्पन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के विभिन्न महाविद्यालय की 16 टीमों ने भाग लिया । ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय के खिलाडियों ने सभी मैचों मे अपनी दबदबा कायम रखते हुए अन्तिम फाईनल मैंच विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय जशपुर नगर की टीम को पछाड़ते हुए विजेता टीम घोषित हुई। इस जीत से महाविद्यालय परिवार मे खुशी की लहर चरम पर है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डी० के० अम्ब्रेला , एनसीसी अधिकारी डॉ. एस के टोप्पो, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो० टी आर पाटले , वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० आर एस कान्त , नेक प्रभारी डॉ. आर के कुर्रे , प्रो० अनुपमा प्रधान , प्रो० एस के मारकण्डे , प्रो० मिंज मेडम, क्रिड़ा विभाग के प्रभारी प्रो० जे के भगत एवं सभी शैक्षणिक – अशैक्षणिक स्टाफ सम्मिलित रूप से संस्था के विजेता टीम के खिलाडियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाए दिये। टीम को तैयार करने में महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक श्री शैलेन्द्र कुमार साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button