गुमास्ता एक्ट पालन करवाने स्थानीय प्रशासन ने दिखाई कडाई

।मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज मंगलवार को गुमास्ता एक्ट के तहत सभी दुकाने बंद करने के लिए सुबह से ही नगर पंचायत द्वारा मुनादी करवाई गई ।वही गली, कूचे में दुकाने पूर्व की भांति खुली नजर आने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पहुंचकर बंद करवाते देखे गए। पत्थलगांव एसडीएम विजय प्रताप खेस ने गुमास्ता एक्ट को कड़ाई से पालन करवाने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया था जिसका परिणाम आज नगर में बहुत हद तक देखने को मिला। प्रशासन द्वारा इसी तरह कड़ाई से गुमास्ता एक्ट का पालन करवाया जाएगा तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में गली कूचे में भी खुलने वाली दुकानों पर भी प्रशासन की सख्ती चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button