सागौन जंगल किलकिला में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव पुलिस जांच में जुटी

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव । पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला सागौन नर्सरी जंगल में रविवार की सुबह सड़ी गली अवस्था मे एक युवक का फांसी से लटके शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के राधापुर गांव निवासी लोभन मांझी के 35 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर मांझी बीते दिनों अपने दादी के गाँव बटुराकछार में खेती बाड़ी करने आया हुआ था । जहां मुनेश्वर की पत्नी भी बटुराकछार आयी हुई थी । दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर मुनेश्वर 23/11/2021 मंगलवार की देर रात 12 बजे को अपने घर राधापुर निकला था । जहां रास्ते में ही किलकिला सागौन बाड़ी जंगल के बीचोबीच जाकर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । 5 दिन बीतने के बाद शव की दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने जंगल मे शव फन्दे से लटके पाया । इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी । जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फन्दे से उतारकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । टीआई एनएल राठिया ने बताया की मृतक के पिता लभनी मांझी को शव का शिनाख्त कराया गया । पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button