शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान , कुनकुरी में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

*
मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव/कुनकुरी।संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान, कुनकुरी में विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना की शपथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा ली गई।इसके बाद संस्थान में सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती प्रभा चौहान द्वारा संविधान निर्माण का इतिहास,इसके मूल बिंदुओं की विवेचना एवं महत्वपूर्ण तथ्यों पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया।

इसके बाद संस्थान के व्याख्याता नवनीत रमन नारंग द्वारा डॉक्टर अम्बेडकर का जीवन वृत प्रस्तुत कर उन पर एक सुंदर गीत गाया गया।अगली कड़ी के रूप में संस्थान के प्रभारी प्राचार्य वाई. आर.कैवर्त द्वारा डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा प्रतिपादित समता एवं समाजवाद की रूपरेखा बताते हुए संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दी गई स्वतंत्रता एवं सुरक्षा का उल्लेख किया गया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button