स्कूली बच्चों की सुरक्षा के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/जशपुर पुलिसअधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश ,अतिरिक्तपुलिशअधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनांक 26 .11. 2021 दिन शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर जिला जशपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद के द्वारा मीटिंग का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी स्कूलों के प्राचार्य को बोर्ड परीक्षा से संबंधित ,अपने स्कूलों में बच्चों को परिवहन करने वाली स्कूली बसें एवं अन्य वाहन जिसमें बच्चे को परिवहन करते हैं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विस्तारपूर्वक समझाईश दिया गया | यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में संचालित स्कूली बसें एवं अन्य वाहन से स्कूली बच्चों को परिवहन करते हैं उन वाहनों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाईश दिया गया |अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों काे पालन कराने हेतु सभी स्कूल बसें एवं अन्य वाहनों में जो खामियां है उसे पूर्ति करें और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के संबंध में स्कूल बसों में जाली सीसीटीवी कैमरा फास्टेड बॉक्स रखना एवं बसों के पीछे छोटा दरवाजा होना चाहिए एवं स्कूल गेट के पास स्टॉपर पर के माध्यम से जिक जैक लगाकर वाहनों की गति को धीमा करें एवं स्कूल के सीनियर बच्चों को ट्रैफिक वॉलिंटियर बनाकर गेट के पास स्कूल खुलने एवं बंद होने पर ट्राफिक व्यवस्था करने ,गेट के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाने, कैंपस में शिकायत पीटी रखने, स्कूलों में प्राथमिक उपचार सामग्री रखने, एवं आंतरिक शिकायत समिति गठन करने , एवं स्कूली बसों की चालक, परिचालक का वेरिफिकेशन कराना एवं उनका नाम पता मोबाइल नंबर इत्यादि रखने, आंतरिक शिकायत समिति का गठन करने ,18 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को वाहन चलाने न देने नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन को चलाते स्कूल आते देखने पर उनके पालकों को बुलवाकर समझाईश देवें और माह मैं कम से कम एक बार अभिभावकों का मीटिंग रखकर समझाईश देवें और किसी प्रकार की छेड़छाड़ होने पर रक्षा टीम पुलिस को सूचित करें इस संबंध में सभी स्कूल से आए प्राचार्य को विस्तार पूर्वक समझाईश दिया गया | इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकार, फरसाबहार एसडीओ, जिला परिवहन अधिकारी जसपुर एवं जिलों के 20 स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button