पत्थलगांव एसडीओपी कार्यालय में लग रहे जनदर्शन का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद हफ्ते में बुधवार, शनिवार दिन लगाया जा रहा जनदर्शन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में जनदर्शन लगाने के बाद प्रार्थी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है पीड़ित बेहिचक होकर थाने ने में लग रहे एसडीओपी कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं को रख रहे हैं ।जिसके एवज में पत्थलगांव- में एसडीओपी आलीम खान द्वारा मामले को सुलझाने में काफी दिलचस्पी दिखाई जा रही हैं। दिनांक 24/11/2021 दिन बुधवार को जनदर्शन कार्यक्रम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव में 04 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ जिसका तत्काल निराकरण किया गया । आवेदन पत्र क्रमांक ( 01 ) आवेदक चैतन यादव पिता बुद्ध ने अपने पुत्र के द्वारा जबरदस्ती अपने कब्जे में जमीन का ऋण पुस्तिका रखने का शिकायत किया गया जिसमें अनावेदक को उपस्थित होने नोटिस जारी किया गया । आवेदन कमांक ( 02 ) में मृत्यु प्रमाण पत्र गुम हो जाने से सूचना दर्ज कर प्रार्थी दुर्गावती पति स्व ० श्री दया शंकर को पावती दिया गया । आवेदन कमांक ( 03 ) में आपसी रूपये पैसे का लेन देन होने से आवेदक श्याम लाल पिता स्व ० श्री धनीलाल को फैना कमांक 129 / 21 धारा 155 जा ० फौ ० दिया गया । आवेदन कमांक ( 04 ) में आवेदक राजू कुमार चौहान पिता स्व ० श्री भोका सिंह चौहान के द्वारा अपने सेन्ट्रल बैंक लोन खाता से रकम अहरण संबंधी शिकायत देने से सेन्ट्रल बैंक सुखरापारा मैनेजर को तलब किया गया जो मौके पर उपस्थित आकर दोनों पक्षों के द्वारा आपसी समझौता किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button