महुआ टिकरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमयी ढंग से मौत पर सस्पेंस बरकरार , कब्र से निकालकर शव का किया गया पोस्टमार्टम बीएम ओ डाक्टर मिंज ने बिसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत पर से पर्दा उठने की कही बात नगर पंचायत सीएमओ पटेल ने श्रद्धांजलि योजना से तीन लोगों के दो दो हज़ार की नगद राशि दी



पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के महुआ टिकरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी इनमें से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग एवं दो नाबालिग बच्ची शामिल है । बता दें कि पूरा मामला दरअसल पत्थलगांव के महुआटिकरा मोहल्ले की है मौत के बाद से इस इलाके में सनसनी फैल गयी थी तीन चार दिन पहले से इन सभी की तबियत खराब थी जिसके बाद परिजनों ने पहले तो 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था ईलाज के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी थी वही दूसरे दिन फिर जब 17 वर्षिय बच्ची को ईलाज के लिए रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया उसी रात सुबह 4 बजे भोर में बच्ची की मौत हो गयी । बच्ची परिजनों ने बच्ची के शव को घर ला कर कफ़न दफन कर घर वापस लौट रहे थे उसी दौरान अचानक से घर मे रहे 14 वर्षीय बच्ची की भी मौत हो गयी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । दोनो की टीम महुआ टिकरा पहुँच जाँच में जुट गई मंगलवार को ही 14 वर्षीय बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों का सौप दिया गया था ।

मंगलवार को देर रात होने की वजह से दफन किए हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और 17 वर्षीय बच्ची का कब्र को पोस्टमार्टम के लिए उत्खनन नही किया गया था । वही बाकी घर में बीमार तीन लोगों को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था जहां उनका उपचार किया जा रहा है।जहां बुधवार की स्वास्थ्य विभाग और पुलिस व नायब तहसीलदार की मौजूदगी घर महज दूर स्थित इन दोनों के कब्र को उत्खनन कर दोनों का शव को निकाल कर मौक़े पर ही डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम किया है । हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही पाया है । एक ही परिवार के तीनों की मृत्यु कैसे हुई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की इन सभी की मौत की वजह क्या थी ।
पत्थलगांव सिविल अस्पताल के बीएम ओ डाक्टर मिंज ने कहा कि बिसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है जिसके रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
पत्थलगांव एसडीएम शबाब खान ने कहा कि हमारे द्वारा नायाब तहसीलदार को मौका पर भेजा है जो हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। शवों से बिसरा निकाला गया है जिसको परीक्षण के लिए भेजा गया है जिसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।