एसडीओपी कार्यालय में लगा जनदर्शन जनदर्शन में पहुंच रहे पीड़ित

पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में पूरे जिले में इन दिनों जनदर्शन लगाए जा रहे हैं जिसके तहत पत्थलगांव एसडीओपीकार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रकरण क्रo 1.जिसमें ग्राम किलकिला के निवासी जीवन तिर्की के द्वारा इनके पट्टे की जमीन में लगी फसल को अनावेदक बैजनाथ कंवर के द्वारा काटकर ले जाना बताया जिसकी सूचना थाना पत्थलगांव मे दी गई।उपरोक्त शिकायत का निराकरण करने हेतु मेरे द्वारा Ti पत्थलगांव को मौके पर जाकर जांच कर 03दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दिया गया है। प्रकरण क्रo 2 ग्राम कुमेकेलाके निवासी नारायण राम के द्वारा जनदर्शन में उपस्थित गांव वालों के द्वारा इन्हें गांव में न रहने के लिए कहा जा रहा है।इस संबंध में सरपंच व ग्राम वासियों से चर्चा कर समस्या का निराकरण कर रूप रेखा बनाया गया है। पत्थलगांव एसडीओपी कार्यालय में सप्ताह के बुधवार व शनिवार को जनदर्शन लगाया जा रहा है जिसमें पुलिस से संबंधित शिकायतें की सुनवाई की जा रही है जिसका प्रार्थी को मौके पर सुनकर निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं आज जनदर्शन में तीन प्रकरण एसडीओपी कार्यालय तक पहुंचे जिनका एसडीओपी अलीम खान द्वारा प्रार्थी को संतुष्ट कर जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button