लाखों रूपये की ऑनलाईन सट्टा-पट्टी खेल का संचालन करने वाले 04 आरोपियों को कांसाबेल पुलिस ने पकड़ा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 17.11.2021 को पुलिस अनुविभागीय कुनकुरी मनीष कुमार कुंवर को मुखबीर से सूचना मिली कि कांसाबेल थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा लाखों रूपये की ऑनलाईन सट्टा-पट्टी खेल का संचालन किया जा रहा रहा है, इस सूचना पर तत्काल संयुक्त पुलिस टीम गठित कर टीम में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह, थाना प्रभारी कांसाबेल उ.नि. बंशनारायण शर्मा एवं अन्य स्टॉफ द्वारा दबिश देकर सट्टा खेल चला रहेआरोपी संतोष कुमार जैन उम्र 36 वर्ष निवासी मंगल भवन के सामने कांसाबेल के कब्जे से 12 नग सट्टा पर्ची जिसमें अंक व रकम का योग 27250 रू., एक पेन, एक मोबाईल एवं नगदी रकम 330 रू.राजकुमार अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी हाई स्कूल के सामने कांसाबेल के कब्जे से 12 नग सट्टा पट्टी पर्ची जिसमें अंक व रकम का योग 25200 रू., एक पेन, एक मोबाईल नगदी रकम 330 रू.-मो. बादल खान उम्र 49 साल निवासी स्टेट बैंक के पास कांसाबेल के कब्जे से 21 नग सट्टा पर्ची जिसमें अंक व रकम का योग 30320 रू., एक डायरी, एक मोबाईल, एक पेन नगदी रकम 250 रू.,नवीन पाल गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी शांतिनगर कांसाबेल* के कब्जे से 08 नग सट्टा पर्ची जिसमें अंक व रकम का योग 26500 रू. एक पेन नगदी रकम 5510 रू. जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. कमशः 143, 144, 145, 146/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी मनीष कुमार कुंवर, निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा, स.उ.नि. राजेष यादव एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।———–00———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button