गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरद्वारा समिति ने भव्य शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण पर रंगीन रोशनी से जगमग गुरद्वारा ** गूंज रहे शबद कीर्तन



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
सिख पंथ के प्रथम गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के 552 प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर समस्त सिख समाज द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है इस पावन अवसर पर पत्थलगांव सिख समाज द्वारा पांच दिवसीय अखंड कीर्तन के साथ प्रातः प्रभात फेरी तीनों मार्गों में निकाली गई ।गुरुद्वारा में बच्चों के सांस्कृतिक खेलकूद एवं

आनंद मेले का आयोजन किया गया

जिसमें सिख समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा कल गुरुद्वारा से निकाली जावेगी जिसकी अगुवाई पंच प्यारों द्वारा की जावेगी। भव्य शोभायात्रा अंबिकापुर रोड, जसपुर रोड , रायगढ़ रोड से अखंड शब्द कीर्तन के साथ स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर समापन की जावेगी इसके बाद गुरुद्वारा में भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया है। सिख समाज के सभी सदस्यों द्वारा भव्य शोभायात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।