प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ की शांति बैठक

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव थाना परिसर में आज प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के साथ एक शांति बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रकाश पर्व में निकलने वाले जुलूस को लेकर रूट के बारे में विस्तार से चर्चा की गई इस बैठक में गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने जुलूस के दौरान बड़े चार पहिया वाहनों को बंद करने के लिए पत्थलगांव एसडीएम विजय खेस व एसडीओपी अलीम खान के समक्ष प्रस्ताव रखा जिस पर सहमति जताते हुए जुलूस यात्रा के दौरान बड़े वाहनों को बंद करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में पत्थलगांव एसडीएम विजय खेस पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान थाना प्रभारी राठिया, वह द्वारा समिति के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह भाटिया, रविंद्र भाटिया, हरजीत भाटिया, कुक्कू भाटिया, काके भाटिया ,शरण भाटिया, पप्पू भाटिया के अलावा गुरद्वारा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button