जशपुर पुलिस अधीक्षक की तर्ज पर पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान ने सहयोगी नागरिकों किया सम्मान

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।17/11/2021 के मध्य रात्रि पत्थलगांव के रेस्ट हाउस मोहल्ले में 02 व्यक्ति एक पीकप वाहन में रखा जूते चप्पलों का बंडल बोरी कर ले जा रहे थे चोरी करने के समय आहट / आवाज सुनकर मेहल्ले के की 04 व्यक्ति जिनके नाम: धर्मेन्द्र साहू , लाल बाबू साहू ,मुन्ना रजक., आशू अग्रवाल ने घेरा बंदी कर एक अपराधी को पकड़कर थाना पत्थलगाव लाया गया जिससे पूछताछ कर पत्थलगांव पुलिस ने दूसरे अपराधी को भी तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल कुल 9,000 / रु के जूते चप्पलों के बंडल बरामद कर लिये । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव अब्दुल अलीम खान के द्वारा उपरोक्त नागरिकों द्वारा किये गये श्रेष्ठ कार्य हेतु आज दिनांक 17.11.2021 को जनदर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत इन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया एवं पत्थलगाव की जनता से अपील की गई कि इसी प्रकार सजग होकर पत्थलगांव पुलिस का सहयोग करें और ऐसी कोई भी अपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल पत्थलगांव पुलिस को सूचना देने अपील किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button