दिवाली की रात पुरानी रंजिश को लेकर तलवार से जानलेवा हमले के फरार आरोपी पर पत्थलगांव पुलिस ने जिला बदर एवं 110 गुंडा एक्ट के तहत प्रकरण बनाकर भेजा उच्चाधिकारियों को

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में दिवाली की रात को पिंटू तिवारी पर पत्थलगांव के ढोढी टिकरा निवासी मुकेश सिदार ने ताबड़तोड़ तलवार से हमला करते हुए जान लेने का कोशिश की गई किंतु मुकेश सिदार अपने अंजाम में सफल नहीं हो सका जिसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में पिंटू तिवारी द्वारा की गई थी जिसे सिर एवं अन्य जगहों पर काफी गंभीर चोटें पहुंची थी जिसके बाद पुलिस ने मामले पर धारा 307 आईपीसी कायम कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई किंतु आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है
पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान ने बताया कि 307 आईपीएस धारा के फरार आरोपी पर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार कर एसपी एवं कलेक्टर को भेजा गया है वही शांति कायम के लिए आरोपी पर धारा 110 आईपीसी के तहत प्रकरण तैयार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button