घर में नाबालिग लड़की को अकेला देखकर नियत बदली आरोपी ने छेड़छाड़ का किया प्रयास कुनकुरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
घटना इस प्रकार है कि थाना कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया ने दिनांक 12.11.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बुधराम डोम ने घर में अकेली पाकर घर अंदर घुस कर प्रार्थिया की पुत्री के साथ छेड़खानी किया एवं जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। आरोपी द्वारा पूर्व में भी पीड़िता को बैल चराते समय अकेली देखकर जबरदस्ती करने का कोशिश किया गया था। पीड़िता द्वारा बार-बार ऐसी घटना होने पर अपने साथ घटित घटना के संबंध में परिजनों को अवगत कराई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 452, 354 भा.द.वि. 7, 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी के निवास पर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में *आरोपी बुधराम डोम उम्र 48 वर्ष निवासी अंबाटोली कुनकुरी* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे दिनांक 13.11.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, आर. 521 प्रमोद रौतिया, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button