हिंदुत्व और आरएसएस पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके सलमान खुर्शीद _प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।- सलमान खुर्शीद ने ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ नाम पर एक किताब लिखी है जिस पर पूरे देश मे सियासी बवाल बचा हुआ है.क्योकि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व पर निशाना साधा है.सलमान खुर्शीद की किताब के पेज नंबर 113 का चैप्टर है ‘सैफरन स्काई’ यानी भगवा आसमान. इसमें सलमान खुर्शीद लिखते हैं-हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से ISIS और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।

इस पूरे मामले में हिंदू स्वाभिमानी सूर्य भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और आरएसएस पर उंगली उठाने से पहले सलमान खुर्शीद अपने गिरेबान में झांक ले।प्रबल ने सोसिअल मीडिया में पोस्ट के जरिये सलमान खुर्शीद को चेतावनी दी है और कहा कि…….

आजकल दोगलापन की हद की वजह से कुछ लोग हिन्दुओं के सहिष्णुता का कुछ ज्यादा ही उल्टा फायदा उठा रहे हैं..सलमान ख़ुर्शीद को यह खुल कर बता दूं कि हिन्दुत्व अगर ISIS और बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठन जैसा होता तो राम मंदिर के लिए कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं किया गया होता। अब तक मंदिर बन चुका होता और राम लला टेंट में न होते।

उन्होंने कहा कि अगर आरएसएस ISIS जैसी होती तो सलमान खुर्शीद जैसों द्वारा ऐसा घटियापन वाला तुलना करने की हिम्मत कभी नहीं होती!

हिन्दुओं की “सहिष्णुता” का गलत फायदा कांग्रेस हमेशा से उठा रही है, नहीं तो सलमान खुर्शीद जैसे लोग जो कांग्रेस सरकार के समय खुद ISIS के विरुद्ध कुछ बोले नहीं, वह हिन्दुओं को “हिन्दू ISIS जैसे हैं” बोल रहे हैं…!!! देखो इनकी मानसिकता कितनी वाहियात है!!!

अंत मे प्रबल ने चेतावनी लहजे में कहा कि शर्म करो और माफ़ी मांग लो सलमान खुर्शीद वरना अंजाम बुरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button