विश्वास अभियान के तहत हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा यातायात जागरूकता

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिसअधीक्षक, जशपुर विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्तपुलिसअधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सूबेदारसौरभ चंद्राकर हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी *सहायक* उप निरीक्षक अंथ्रेश किंडो के नेतृत्व में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के अत्याधिक दुर्घटना जन्य क्षेत्र ब्लैक स्पॉट ग्राम खटंगा थाना दुलदुला, लोरो घाट थाना जशपुर NH-43 में दो पहिया वाहन चालकों को रोक -रोक कर यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई | दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले, शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें , हमेशा निर्धारित गति सीमा पर वाहन चलाएं , नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करे यातायात जागरूकता में लगभग सैकड़ों वाहन चालकों को लाभान्वित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button