उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हजारों की संख्या में घाट पर जूटी भीड़

पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल की कलम से
उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हो हुआ इस मौके पर मुख्य रूप से शहर के छठ तालाब पूरन तालाब, झरिया किलकिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य तालाबों,पोखरों, जलाशयों, पर छठव्रती छठ महोत्सव के तीसरे दिन अस्ताचलगामी और अंतिम दिन उदयीमान सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देकर पूजा मंत्रोचारण कर परबेतीन ने पारण किया छठ घाट में आये सभी आये भक्तो को ठेकुआ, चावल का कचवनिया, चने, केला, सेव ,सिंघाड़ा आदि फल का प्रसाद दिया गया मुख्य रूप से इस पर्व पर प्रसाद के लिए गेहू के पीसे आटे से बनाये गए ठेकुआ का प्रसाद होता है। जिसे बॉस के दौरा सूप में रख कर पूजा किया जाता है। सुख, शांति ,समृद्धि व संतान प्राप्ति के लिए छठ मईया का छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले व्रतधारियों ने उगते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।

इस चार दिवसीय पर्व के अंतिम दिन गुरुवार की भोर से ही छठ घाटों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी आस पास के गाँव के लोग भी इसे देखने के लिए आये हुए थे जिसमे बच्चे महिलाएं से लेकर पुरुष सभी शामिल थे हल्की हल्की ठंड के बावजूद लोगो की काफी भीड़ इस पूजा को देखने उमड़ पड़ी थी सुबह आने वाले काफी भक्तो ने दिए जला कर तालाब में छोड़ा और अपनी बेहतरी के लिए भगवान से प्राथना कर आशिर्वाद मांगा। सुबह सूर्य भगवान के उदय होने के बाद से ही छठ महापर्व किये परवेतीन के पैरों को छूकर लोगो ने आशीर्वाद मांगा

सूर्य की उपासना सूर्य ऊर्जा और जीवन शक्ति के देवता माने जाते हैं। और छठ के दौरान इनकी पूजा उन्नति, बेहतरी और कस्ट निवारण के लिए किया जाता है। गौरतलब है। कि चार दिनों तक चलने वाला छठ का महापर्व सूर्य भगवान जी का पूजा है। उन्ही से सभी पूजा करने वाले और आये सभी भक्त अपने लिए सुख समृद्धि ऐश्वर्य के लिए आशिर्वाद मांगते है। शहर के घाटो को मनमोहक गेट बना कर लाईटिंग व फूलों से सजाया गया था घाटों पर दीवाली जैसा माहौल नजर आ रहा था इस मोके पे जमकर आतिशबाजी कर रहे थे लोगों द्वारा छठ पूजा के लिए सजा धजाकर बनाए गए तालाबों, घाटों पर छठ व्रतधारियों ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी व्रतधारियों का सबसे बड़ा जमावड़ा लगभग 2 हजार लोगों ने इस पावन ब्रत को देखने के लिए पूरन तालाब स्थितकि छट घाट पर आए हुवे थे। पूरा प्रशासन रहा अलर्ट जिला प्रशासन से मिले आवश्यक निर्देश से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग रहा भोर से ही एसडीएम विजय खेस तहसीलदार रामराज सिंह, एसडीओपी पुलिस अलीम खान थाना प्रभारी एनएल राठिया छट घाट पहुच कर ब्यवस्था को चाक चोबन्ध करते रहे सुरक्षा के मद्देनजर जिले से लाइफ जैकेट पहने गोताखोर पूरी तरह तैयार रहे। यातायात विभाग ने इस छठ महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाया।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि छठ का महापर्व लोक आस्था का महत्वपूर्ण महोत्सव है। जिसमे सूर्य भगवान की आराधना कर छठी मईया से खुद और परिवार की सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगते है। पूजा कर रहे परवेतीन भक्तों के लिए यह छठ पर्व बहुत कठिन माना जाता है।जिस तरह से अब अन्य समाज के लोग भी इस पर्व में शामिल होकर पूजा में सम्मिलित हो रहे है। उससे इस छठ महापर्व की भब्यता को समझा जा सकता है। साथ ही स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन जिस तरह से छठ पूजा के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए अलर्ट रहा उसके लिए पूरे पत्थलगांव शहर वासियों के तरफ से पूरे प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button