विधि विधान से पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य ,छठ घाट में उमड़ा भारी जनसैलाब,सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने भारी संख्या में नगरवासी छठ घाट पहुंच,विधि विधान से सूर्य देवता का पूजा अर्चना किए। इस दौरान सभी व्रतियों के द्वारा मंत्रोच्चार व विधि विधान से सूर्य देवता का अराधना किया,जिसके बाद भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। इसी तरह गुरुवार को सुबह का अर्घ्य देने के बाद अरुणोदय में सूर्य छठ व्रत का समापन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि बुधवार की शाम शहर के छठ घाट में सूर्य देवता को पहला अर्घ्य देने के लिए तालाबों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।श्रद्धालुओं ने अस्ताचल भगवान सूर्य को तालाब के किनारे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं ने अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। इस दौरान छठ घाट में तालाब किनारे पूजा स्थल पर छठ पूजा के पारंपरिक लोक गीत गूंजते रहे।शासन प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम छठ घाट पर कर रखा था।

छठ घाट में नगरवासियों एक द्वारा जमकर आतिशबजी भी किया गया,यहां फटाकों की गूंज से समूचा नगर गुंजायमान हुआ।

विदित हो की छठ घाट जाने के लिए प्रशासन ने भी अपनी तरफ से पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखी,नगरपालिका के तरफ से सड़कों की साफ सफाई कर मार्ग स्वच्छ किया गया।उक्त मार्ग से होकर ही छठ व्रत किए हुवे व्रती अपने अपने घरों से निकल घाट तक पहुंचे,घाट आने के लिए निकले महिलाएं व्रतियों के संग पारंपरिक गीतों को गाते हुवे भगवान के भक्ति में लीन रहे तो वहीं व्रत किए हुवे व्रतियाँ भगवान सूर्य के अराधना करते हुवे छठ घाट पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button