छठ पूजा के पूर्व आज भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जशपुरनगर के सभी छठ घाट का किया निरीक्षण..अधिकारियों को समुचित व्यवस्था मुहैया कराने के दिए निर्देश

मुकेश अग्रवाल/जशपुर। – छठ महापर्व को लेकर आज भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जशपुर नगर के सभी छठ घाट का जायजा लिया छठ घाट में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और समुचित व्यवस्था उनको मुहैया हो सके इसको लेकर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने नगर पालिका अधिकारियों छठ घाट में साफ सफाई के साथ समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

प्रबल ने कहा कि प्रसिद्ध सूर्य देव की उपासना व संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए समर्पित छठ पूजा की जाती है जिसमे हर साल छठ घाटों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते है उन्हें छठ घाट में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर आज छठ घाट का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था मुहैया कराने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

नगर पालिका सीएमओ बसंत बुनकर ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जशपुर के मार्गदर्शन में छठ घाट में साफ-सफाई,बिजली के साथ बाकी तैयारी पूरी कर ली गई है आज विजय विहार पैलेस से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने भी सभी छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्था सही करने निर्देशित किया है नगर पालिका की ओर से कोई कमी नही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button