जशपुर पुलिस अधीक्षक ने लावाकेरा चेक पोस्ट एवं कोल्हेनझरिया चेक पोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण कर्मचारियों के कार्यों से संतुष्ट होकर ₹3000 का दिया नगद इनाम वाहनों की सूक्ष्मता से जांच करने के दिए निर्देश

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। दिनांक 30.10.2021 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोल्हेनझरिया में लगाये गये पुलिस चेक पोस्ट बेरियर एवं थाना तपकरा अंतर्गत लावाकेरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पुलिस के समस्त अधि./कर्मचारी अपने कर्तव्य पर उपस्थित मिले। पुलिस अधीक्षक ने उक्त चेक पोस्ट को संवेदनशील बताते हुये उपस्थित अधि./कर्मचारियों से अत्यंत सजगता से ड्यूटी करने निर्देशित किया। निरीक्षण दौरान उपस्थित अधि./कर्मचारियों को प्रत्येक वाहन को 24 X 7 घंटे सख्ती से चेकिंग करने हेतु निर्देषित किया गया।

चेकिंग दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री पाये जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगें। प्रत्येक चेकिंग के समय पुलिस कर्मचारी बॉडी वर्न कैमरा पहनने हेतु निर्देशित किया गया। चेकिंग के दौरान किसी भी तरह से आम जनता से दुर्व्यवहार नहीं करने हेतु निर्देषित किया गया। लावाकेरा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधि./कर्मचारियों को 3000 /- रू. नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया एवं उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी तुमला उ.नि. जबेरियुस एक्का, स.उ.नि. जीवनाथ गिरी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button