लावाकेरा बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा लाखों रुपए का गांजा पत्थलगांव दुर्गा विसर्जन घटना के मास्टरमाइंड पिंटू उर्फ कृष्णकांत ने कैप्सूल वाहन से गांजा तस्करी के उगले थे राज गांजा तस्करी के राज पर पुलिस ने पर्दा हटाया कैप्सूल वाहन पुलिस के हत्थे चढ़ा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव**
जिले की पुलिस उड़ीसा से गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्य में ले जाने वाले आरोपियों सहित जिले में गांजा बेचने वाले आरोपियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, इसी कड़ी में लगा कि रात चेक पोस्ट पर एक ट्रक से पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है.इस संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ओड़ीसा सीमां पर पुलिस के लवाकेरा चेक पोस्ट पर एलमुनियम कैप्सूल ट्रक में 78 किलो गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया है जिसे ट्रक में छुपा कर ले जाए जा रहा था मामले में एक आरोपी बलिस्टर जयसवाल पिता उमाशंकर जायसवाल उम्र 30 साल ग्राम चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर ट्रक भी जप्त किया गया है,

उन्होंने बताया कि उक्त गांजे को सुंदरगढ़ के करमडीह से तस्करी कर सिंगरोली मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था,
जशपुर पुलिस गांजा तस्करी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है बीते 1 माह के अंदर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं 9 प्रकरण दर्ज किए हैं जिसमें 125 किलोग्राम से अधिक गांजा जप्त किया है, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने गुरुवार को लावाकेरा चेक पोस्ट से एलमुनियम कैप्सूल ट्रक में छुपा कर ले जाते हैं 78 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के कारोबारियों के पसीने छूट चुके हैं नशे के कारोबारी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए गांजा की तस्करी करने की फिराक में है लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से सारे हथकंडे धरे के धरे रह जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button