गांजा तस्करी की चैन को तोड़ने के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पुलिस ने कमर कसी थोड़ा चौकी पुलिस ने हजारों रुपए के गांजा तस्कर को मय मोटरसाइकिल पकड़ा



मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव।
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.2021 के दिन में लगभग 12 बजे में चौकी प्रभारी दोकड़ा को मुखबीर से सूचना मिला कि एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर सायकल क्र.सी.जी. 13 बी/2265 में एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा भरकर बिक्री करने के उद्देश्य से कुंजारा से बंदरचुंआ की ओर जा रहा है, इस सूचना पर हमराह पुलिस स्टॉफ एवं गवाहों के कुंजारा-बंदरचुंआ मार्ग स्थित ग्राम गड़ला चौक के पास घेराबंदी की जा रही थी, उसी दौरान सामने से एक व्यक्ति हीरो होंडा मोटर सायकल में आ रहा था, जो अपने पीठ पर पिट्ठू बैग लटकाया हुआ था, जिसे रोककर उसके पिट्ठू बैग को तलाषी लेने पर 03 पैकेट में सेलो टेप लगाया हुआ मादक पदार्थ गांजा वजनी 3.257 किलोग्राम कीमती 24 हजार रू. का मिला। मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र.सी.जी. 13 बी/2265 कीमती 12 हजार रू. एवं मादक पदार्थ को जप्त किया गया। मामले में *आरोपी सुमर चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी कोनपारा थाना तुमला* के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 28.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरखा में भेजा गया है। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा स.उ.नि. आभाष मिंज, आर. मुकेश कुमार, आर. परषु राम, आर. प्रमोद रौतिया, आर. इलिस्टर कुजूर, आर. रूद्रमणी यादव का सराहनीय योगदान रहा।
——–000——–