जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की नशा को जड़ से खत्म के निर्देश का दिख रहा असर कांसाबेल पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा सहित मोटरसाइकिल को किया जप्त

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव**
जसपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते ही नशा को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी थाना एवं चौकियों को निर्देशित किया था जिसके बाद से लगातार ही गांजा जैसे मादक पदार्थ की लगातार जब्ती की जा रही हैं पुलिस ने 1 महीने के अंदर 7 प्रकरण में लगभग आधा क्विंटल गांजा जप्त कर 11 आरोपियों को जेल की राह दिखा चुकी हैं। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 26.10.2021 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर को मुखबीर से सूचना मिला कि

एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर सायकल क्र.सी.जी. 14 एम.ए./0316 में ग्राम रेबड़ा चौकी दोकड़ा क्षेत्र का रहने वाला धनेष्वर यादव मादक पदार्थ गांजा को भारी मात्रा में कार्टून में बांधकर परिवहन कर बिक्री करने के उद्देष्य से छाताबर कांसाबेल की जाने वाला है, इस सूचना पर हमराह पुलिस स्टॉफ एवं गवाहों के ग्राम शब्दमुंडा उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास घेराबंदी की जा रही थी, उसी दौरान ग्राम छाताबर की ओर से एक व्यक्ति हीरो होंडा मोटर सायकल से पीछे तरफ सीट के उपर कार्टून बांधकर आता हुआ दिखने पर घेराबंदी की जा रही थी, सामने वाला व्यक्ति परिस्थितियों को समझ कर मोटर सायकल को सड़क किनारे पटक कर भागने लगा। उक्त भागते हुये व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ने पर अपना नाम धनेष्वर यादव बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक बड़े कार्टून में 12 पैकेट तथा छोटे कार्टून में 08 पैकेट में अलग-अलग रंग के प्लास्टिक में टेप मारा हुआ कुल 20 पैकेट वजन कुल 33.700 कि.ग्रा. कीमती करीबन 03 लाख 30 हजार रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र.सी.जी. 14 एम.ए./0316 कीमती 40 हजार रू. जुमला रकम 370000 रू. को जप्त किया गया। मामले में आरोपी धनेष्वर यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रेबड़ा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 27.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरखा में भेजा गया है।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुमार कुंवर, थाना प्रभारी कांसाबेल उ.नि. बंशनारायण शर्मा, आर. गणेष यादव, आर. जितेन्द्र गुप्ता, आर. युधिष्ठिर यादव, आर. विनोद तिर्की, आर. रूद्रमणी यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button