जिले के 3 प्रधान आरक्षक बने उपनिरीक्षक जसपुर पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगा कर दी पदोन्नति



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2020 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक ”अ“ वर्ग का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप

सिरद साय पैंकरा, नीता कुर्रे, राजकुमार* को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।

प्र.आर. सिरद साय पैंकरा, नीता कुर्रे, राजकुमार को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज दिनांक 25.10.2021 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं अति.पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया।