जसपुर में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल से की गई हसन द्वारा धक्का-मुक्की व घटना को लेकर पत्थलगांव अग्रवाल समाज ने हसन का‌ पुतला फूंका एवं थाने में की गई शिकायत

जशपुर में कांग्रेस हंगामा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल को मंच में अपना उद्द्बोधन देते वक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इख्तियार हसन ने धक्का-मुक्की देते हुए माईक छीना

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।जशपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया जब पूर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष पवन अग्रवाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मंच में पार्टी की ओर से उनकी की गई उपेक्षा का जिक्र करना शुरू किया तभी अचानक काँग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इफ्तिखार हसन मंच पर पहुँच गए और पवन अग्रवाल से माइक छीनते हुए धक्का मुक्की किया तभी अन्य कार्यकर्ता और सुरक्षा कर्मी बीच बचाव करने मंच की तरफ दौड़े काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उस वक्त कॉंग्रेस के राष्ट्रीय नेता और सरगुजा प्रभारी और उड़ीसा के सांसद सप्तगिरि उल्का सहित कुनकुरी विधायक यूडीमिंज जशपुर के विधायक विनय भगत, अम्बिकापुर से कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद सहित कांग्रेस के कई कद्दावर नेता सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजुद रहे।

वही जशपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पवन अग्रवाल के साथ मंच में धक्का मुक्की करने वाले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इफ्तिखार हसन के खिलाफ

शोशल मीडिया में जम कर विरोध शुरू हो गया साथ ही पत्थलगांव इंदिरा चौक में अग्रवाल समाज के लोगो ने इफ्तिखार हसन का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही अग्रवाल समाज के लोगो ने इप्तिखार हसन मुर्दाबाद के नारे लगाये अग्रवाल समाज के लोगो ने कहा कि इस तरह मंच में समाज के उच्च ब्यक्ति के साथ कि गई शर्मनाक हरकत की जम कर भर्त्सना करते है।

अग्रवाल समाज के लोगो ने थाने में आकर विरोध करते हुए पवन अग्रवाल के साथ धक्का मुक्की करने वाले इफ्तिखार हसन के खिलाफ पत्थलगांव थाने में शिकायत पत्र सौंप कर कारवाही करते हुए गिरफ्तार करने की मांग कि गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के उच्च नेताओं के सामने मंच में मुझ से माइक छिन कर इफ्तिखार हसन ने धक्का मुक्की की है। उस समय मंच में कांग्रेस पार्टी के आला गण मौजूद थे

वही अचानक हुए घटनाक्रम पर स्थानीय प्रशासन में एसडीएम तहसीलदार सहित एसडीओपी थाना प्रभारी के साथ पूरा प्रशासन मुस्तेद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button