दुलदुला पुलिस ने गांजा विक्रेता को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जसपुर के निर्देश पर लगातार नशे के खिलाफ हो रही कार्रवाई

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.2021 को मुखबीर से थाना दुलदुला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोकोडीपा निवासी जगदीष वैष्णव अवैध रूप से अपने किराने की दुकान में मादक पदार्थ गांजा का पुड़िया बनाकर विक्रय करने के उद्देष्य से ग्राहक का इंतजार रहा है, सूचना पर थाना दुलदुला पुलिस तत्काल हमराह स्टॉफ के सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु जगदीष वैष्णव के ग्राम सोकोडीपा पहुंचने पर मिला, गवाहों के समक्ष मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 नग पुड़िया में मादक पदार्थ गांजा वजन 200 ग्राम कीमती 1600 रू. मिला। मामले में अपराध सबूत पाये जाने पर *आरोपी जगदीष वैष्णव उम्र 64 वर्ष निवासी सोकोडीपा* के विरूद्ध थाना दुलदुला में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही ही गई है। उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में प्रकरण में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. ढलेष्वर यादव, आर. शैलेन्द्र सिंह, आदित्य साय का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button