आदिवासियों के जाति में मात्रत्मक त्रुटि को सुधारा जाए एवं व्यस्थापन सुव्यवस्थित ढंग से हो – सांसद गोमती साय

भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति रांची की बैठक रायगढ़ सांसद गोमती साय एवं श्रीकान्त सोमावार ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव

देश मे धर्मातंरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाये जाने – राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार

मुकेश अग्रवाल/रायगढ़/जशपुर। राँची में भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओराँव, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी संतोष, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन कुलस्ते,केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सैकया जी, झारखंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शिव ओराँव मोर्चा,झारखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश जी प्रदेशाध्यक्ष, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रायगढ़ सांसद गोमती साय द्वारा दो राजनीतिक प्रस्ताव रखे।

पहला आदिवासियों की जाति राजस्व रिकार्ड में दर्ज मात्रत्मक त्रुटि को सुधारा जाए। इसमें 12 जाति समुदाय क्रमश : 1 भारिया , भूमिया ( भूईया , भूईयों . भूवा . भूरया , भिया ) 2. धनवार ( धनुहार , धनुवार ) 3. नगेसिया ( नागासिया ) के समनार्थी किसान 4. सौरा , सवर , सवरा , संवरा 5. धांगड़ 6. विझिया 7. कोड़ाकू , कोडाकू 8. कोंध , कोंद 9. भारिया ( भरिया ) 10. पंडो , पन्डो , पण्डो 11. गोंड ( गोड़ ) 12. गदबा है।

दूसरा प्रस्ताव व्यस्थापन का है। जब कभी, किसी भी कारण वश आदिवासी समुदाय के लोगों को अपनी जमीन से हटाया जाता है तो उनका सुव्यवस्थित ढंग से प्राकृतिक वातावरण में समस्त सुविधाओं के साथ व्यस्थापन किया जाए व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए !

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार ने देश मे धर्मातंरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाये जाने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग में हो रहे तेज़ी से धर्मान्तरण को कैसे रोका जाए इस पर सारगर्भित चर्चा की जाए। एवं तय विचार बिंदुओं जे साथ सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

राजस्थान के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मीणा व राजस्थान के सह प्रभारी ने अतिथियों का राजस्थान पगड़ी व श्याम बाबा के दुपट्टे से सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button