अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय ने दुर्गा विसर्जन में घायल हुए लोगों व मृतक के परिजनों से की मुलाकात

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव ।आज अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं बीजेपी के नेता नंदकुमार साय ने दुर्गा विसर्जन में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की इसके पश्चात घटना में मृतक गौरव अग्रवाल उर्फ नाटु के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा नेता नंद कुमार साय ने कहां की

दुर्गा विसर्जन में वर्षों से माता पारंपरिक वेशभूषा एवं बाजे गाजे के साथ करमा नृत्य करते हुए सेवा करने वाले घायलों के इलाज के लिए सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए साथ ही घायलों को जिनकी हमेशा के लिए हाथ, पैर काम करने बंद कर दिए हैं उन्हें योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े दुर्गा विसर्जन उत्सव में पुलिस द्वारा किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था, वेरीकेटिंग नहीं करना निश्चित रूप से चूक है इसके लिए शासन को दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button