भाजपा महिला मोर्चा ने दुर्गा विसर्जन में मृत गौरव अग्रवाल के निवास स्थान से मौन कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव। दुर्गा विसर्जन के दिन हिट एंड रन मामले में मृतक गौरव अग्रवाल उर्फ नाटु के निवास स्थान से आज भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने मौन कैंडल मार्च निकालकर इंदिरा गांधी चौक में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शासन और प्रशासन को कठोर से कठोर कार्यवाही करने के लिए आवाज बुलंद की साथ ही घायलों को मुआवजा राशि देने का आग्रह किया। महिला मोर्चा की दर्जनों महिलाओं ने नम आंखों से कैंडल मार्च निकालते हुए मृतक गौरव अग्रवाल को इंदिरा चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button