शनिवार दुर्गा शोभायात्रा में कार लोगों को रौंदती चली गई, एक मौत, दर्जनों घायल, 50 लाख मुआवजा की घोषणा, प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार आज भाजपा का जशपुर बंद, घायलों को मुआवजा की मांग को ले चक्काजाम

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में कार के रौंदने से एक की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए। इस हादसे के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। रात को ही सीएम ने 50 लाख की घोषणा की। इसके बाद लोगों ने शव को सड़क से ले जाने की अनुमति दी। सरगुजा और बिलासपुर के आईजी भी पत्थलगांव पहुंचे हुए हैं। सुबह प्रशासन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। प्रशासन की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं भाजपा के द्वारा जशपुर जिले को एक दिन के लिए बंद करने के आह्वान पर आज शहर पूरी तरह बंद रखते हुए बस स्टैंड चौक में सड़क पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया गया है,

वहीं राज्य के पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेताओं सहित उच्च अफसरों का आना लगा हुआ है।
शनिवार को अंतिम संस्कार से लौटने के बाद लोगों ने थाने पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया,

वहीं स्थानीय लोगों ने अन्य घायलों को मुआवजा देने की बात कहते हुए शहर के तीनों सड़क को जाम कर दिया, जो समाचार लिखे जाने एक बजे तक जारी है। पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद है
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल हेलीकॉप्टर से पत्थलगांव पहुंच रहे हंै।

भाजपा नेता अनुराग सिंह देव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, ओपी चौधरी के तीन बजे पत्थलगांव पहुंचने की खबर है।

ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह जशपुर रोड दुर्गा विसर्जन के दौरान शोभायात्रा में चल रहे लोगों को तेज गति से आ रही लाल रंग की कार ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सत्यनारायण मंदिर के सामने शुक्रवार को हुए इस हादसे से लोगों मे काफी गुस्सा है। लोगों के द्वारा इंदिरा चौक के पास मृतक गौरव (नाटू)अग्रवाल के शव को रख कर मुआवजे की मांग रखी। इंदिरा चौक के पास शव को रखकर चक्काजाम कर दिया गया है। कार एमपी 18 सी 5319 को 10 किलोमीटर की दूरी में सुखरापारा में आरोपी को पकड़ लिया गया। कार में गांजा ले जाने की भी रही चर्चा
कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने घटना की खबर मिलते ही पत्थलगांव पहुंच कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। कलेक्टर ने मृतक के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही, पर स्थानीय लोगों ने ज्यादा मुआवजा देने की बात रखी, वहीं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाने में पदस्थ एसआई केके साहू को तत्काल निलंबित करने की बात कहते हुए सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संत लाल आयाम को लाइन अटैच और एसआई केके साहू को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर, एसपी, विधायक रामपुकार सिंह के अलावा शहर के अन्य प्रमुख लोगों के द्वारा लोगों को समझाने की कोशिश जारी थी, पर मुआवजे पर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बात नहीं बनने से विरोध जारी रखे हुए थे।
रात लगभग 9 बजे विधायक रामपुकार को राजधानी से मिली खबर जिसमें मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही। तत्काल रामपुकार ने 50 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने भी मौके पर पहुँच कर शोक संवेदना जाहिर करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिनदहाड़े कार में गांजा भर कर लोगों को रौंदते हुए गाड़ी चली है। यह ह्रदय को चीरने जैसी घटना है। ततपश्चात कुछ देर में लोगों ने शव को सड़क से ले जाने की अनुमति दी।
रात को ही राज्य शासन ने बिलासपुर के आईजी रतन लाल डांगी को पत्थलगांव भेजा। करीब 1 बजे आईजी डांगी पत्थलगांव पहुंचकर मोर्चा संभाला। सुबह सरगुजा के आईजी अजय कुमार यादव भी पहुंचे, वहीं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज भी पत्थलगांव गौरव अग्रवाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे। सुबह प्रशासन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।
दिन के 9 बजे गौरव अग्रवाल की अंतिम यात्रा जशपुर रोड उनके निवास से निकली। स्थानीय लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा नाटू तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज उठा। लोगों की आंखें नम थीं।
प्रशासन की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शनिवार को अंतिम संस्कार से लौटने के बाद लोगों ने थाने पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं स्थानीय लोगों ने अन्य घायलों को मुआवजा देने की बात कहते हुए शहर के तीनों सड़क को जाम कर दिया।
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सांसद गोमती साय ,पूर्व राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, एवं जशपुर राज परिवार के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने इंदिरा चौक में सड़क में बैठ कर राज्य शासन की गलत नीतियों के कारण इस तरह सड़क में गाड़ियों से लोगो को रौंदे जाने की घटना होने एवं घायलों को उचित मुवायजा देने के साथ घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज करवाने की बात कहि।
भाजपा के द्वारा जशपुर जिले को एक दिन के लिए बंद करने का आह्वान किया था, जो पूरा शहर पूरी तरह बन्द रखते हुए बस स्टैंड चौक में सड़क पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया गया है। वहीं राज्य के उच्च अफसरों सहित नेताओं का आना लगा हुआ है। चक्काजाम कर रहे लोग नाटू भाई जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। शहर के लोगों में शुक्रवार को हुई घटना को लेकर काफी रोष है। सड़क मे बैठे लोगों ने नेतागिरी नहीं चलेगी के नारे भी लगाए।
महिलाएं ने निकाली जुलूस काफी सँख्या में शामिल हुए महिलाएं शहर के तीनों मार्गो से जुलूस निकाल कर हत्यारो को फांसी देने की मांग कहि जहां बस स्टैंड में सुबह शेस धरना जारी है। वही जशपुर रोड थाने के सामने महिलाओं ने सड़क में बैठ गई
इस तरह से पूरे पत्थलगांव शहर में शोभायात्रा के दौरान मृत हुए गौरव अग्रवाल और घायलों को बेहतर मुवायजा दे। तभी कुछ बात बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button