शोभायात्रा के दौरान कार से कुचले गए गौरव अग्रवाल का विधिवत अंतिम संश्कार प्रशाशन रहा मौजूद शनिवार को स्थानिय लोगो ने पुनः सड़क जाम किया अनुराग सिंह देव भी पहुचे अन्य नेता भी आ रहे…

पत्थलगांव✍️ मुकेश अग्रवालशुक्रवार को गोला शोभायात्रा में गांजे से भरी कार के द्वारा लोगों को कूचलते हुए भाग जाने से लेकर और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और दिन भर चले घटनाक्रम के बाद आगे…शुक्रवार रात्रि 9 बजे विधायक रामपुकार को राजधानी से मिली खबर जिसमे मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 50लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही तत्काल रामपुकार ने 50 लाख रु सहायता राशि देने की घोषणा की प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने भी मोके पे पहुँच कर शोक संवेदना जाहिर करते हुए दोषियों के ऊपर कड़ी करवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिन दहाड़े कार में गांजा भर कर लोगो को रौंदते हुए गाड़ी चली है। ये ह्रदय को चीरने जैसी घटना है। ततपश्चात कुछ देर में लोगो ने शव को सड़क से लेजाने की अनुमति दी।✍️रात को 50 लाख रुपये मुवायजा देने की घोषणा करते विधायक कलेक्टर और एसपीरात को ही राज्य शासन ने बिलासपुर के आईजी रतन लाल डांगी को पत्थलगांव भेजा करीबन 1 बजे आईजी डांगी पत्थलगांव पहुच कर मोर्चा संभाला सुबह सरगुजा आई जी अजय यादव भी पहुचे वही संसदीय सचिव चिंतामणि भी पत्थलगांव गौरव अग्रवाल के अंतिम संस्कार में पहुचे सुबह सुबह प्रशासन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।शव यात्रा में स्थानिय लोगदिन के 9 बजे गौरव अग्रवाल का शव यात्रा जशपुर रोड उनके निवास् से निकली स्थानीय लोगो ने जब तक सूरज चांद रहेगा नाटू तेरा नाम रहेगा के नारो से गूंज उठा स्थानीय लोग नम आंखों के साथ शव यात्रा में चल रहे थे।
प्रशाशन की मौजूदगी में शव का विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया
शनिवार वही दाह संश्कार से लौटने के बाद लोगो ने थाने पहुच कर विरोध प्रदर्शन किया वही स्थानीय लोगो ने अन्य घायलों को मुवायजा देने की बात कहते हुए शहर के तीनो सड़क को जाम कर दिया।नम आंखों से लोगो ने गौरव अग्रवाल नाटू को दी श्रद्धांजलिभाजपा के प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव पत्थलगांव पहुच कर सड़क में बैठे स्थानीय लोगों के समर्थन में सड़क पर बैठे। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी के आला नेता पत्थलगांव पहुच रहे है। तब हम अलग से इस मुद्दे पे जानकारी देने की बात कहीजशपुर से पूर्व राज्यसभा सदस्य रणविजय सिंग जुदेव दोपहर को सांसद गोमती साय एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह साथ मे ओपी चौधरी के तीन बजे तक पत्थलगांव पहुचने वाले है।भाजपा के द्वारा पूरे जशपुर जिले को एक दिन के लिए बन्द करने जा आह्वान किया था जो पूरा शहर पूरी तरह बन्द रखते हुए बस स्टैंड चोक में सड़क में बैठ कर चक्का जाम कर दिया गया है। वही राज्य के उच्च अफसरों सहित नेताओं का आना लगा हुआ है। वही बैठे लोगों ने नाटू भाई जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पूरे शहर के लोगो मे शुक्रवार को हुई घटना को लेकर काफी रोष ब्यापत है। सड़क मे बैठे लोगों ने नेतागिरी नही चलेगी के नारे भी लगाए।
बाजारपारा दुर्गा समिति के सदस्यों ने नाटू अग्रवाल अमर रहे के नारों से गुंजायमान करते हुए घटना के आरोपियों को फांसी दो की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button