विधायक द्बारा दान दी गई भूमि का विजयादशमी पर ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र पत्थलगांव का भूमिपूजन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव ।के ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र में विजयादशमी के पॉवन पर्व पर विधायक, एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जन जाति सलाहकार परिषद छतीसगढ़ शासन एवं डॉक्टर बसन्त सिंह और समस्त ठाकुर परिवार के द्वारा सेवा केंद्र को दी गई भूमि जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम 15 अक्टूबर शुक्रवार को को प्रातः 10 बजे राजयोगीनी ब्रम्हाकुमारी चित्रा बहन संचालिका रायगढ़ जशपुर जिला के द्वारा किया जायेगा।
पत्थलगांव प्रजापति ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बहन बि. के. नीलू ने बताया कि हम लोग काफी वर्षो से किराए के मकान में ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र का संचालन कर रहे थे इन बातों को विधायक रामपुकार सिंह को बताए थे जिस पर उनके परिवार वालो की सहमति से खुद की जमीन को प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय को जमीन दान में दी

जिसका विजया दशमी के पावन दिन में राजयोगीनी चित्रा बहन के कर कमलों के द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा उन्होंने रामपुकार सिंह, डॉक्टर बसन्त सिंह और समस्त परिवार वालो का आभार माना जिन्होंने हमारी बात को मानते हुए ब्रम्हाकुमारी सेवाकेंद्र को अपनी जमीन दान स्वरूप दिया सभी पत्थलगांव वासियो के साथ ब्रम्हाकुमारी सेवाकेंद्र से जुड़े लोगों एवं समाज सेवा से जुड़े सभी लोगो को शुक्रवार के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने कहा बहन नीलू ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि विधायक रामपुकार सिंह एवं समस्त ठाकुर परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button