नौ कन्याओं के अवतार में बाजार पारा दुर्गा समितिने की प्रार्थना



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।
बाजार पारा दुर्गा समिति में आज अष्टमी को माता जगत जननी के नौ रूप में नौ कन्याओं ने अपना अलौकिक रूप पेश किया
जहां 9 कन्याओं के रूप को देखने के लिए
हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक डां
डिया नित्य प्रस्तुत कर भक्तों को झूमते हुए नाचने के लिए मजबूर कर दिया ।माता जगत जननी का जन्मदिन मनाने के लिए
बाजार पारा दुर्गा समिति के युवा सदस्यों ने माता जगत जननी का केक काटकर जन्मदिन मनाया। माता जगजननी के अष्टमी के दिन माता के नौ रूपों को लेकर काफी धूमधाम से आरती पूजन किया गया। पंडित भक्ता महाराज द्वारा अष्टमी के दिन विशेष पूजा अर्चना एवं मंत्रोचार किया गया। रायगढ़ रोड दुर्गा समिति द्वारा सायं माता की दर्शन का कार्यक्रम किया गया ।दुर्गा समिति द्वारा खिचड़ी का प्रसाद के साथ मीठे व्यंजनों से माता के भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया ।माता के दरबार में आज भक्तों के भीड़ को देखते हुए बाजार पारा दुर्गा समिति ने सुरक्षा के काफी प्रबंध किए थे ।
बाजार पारा समिति के कालू अग्रवाल उर्फ कल्लू ,अजय अग्रवाल पार्षद, प्रदीप ठाकुर, सुनिल पेटू,मुकेश अग्रवाल मोनू प्लाई, दीनू उफ़ लंगडा ,टोंको ,टिंकू सामंत,देवेश,सतीश, सुनील सोढ़ी,बल्लू, संतोष भांचा, सहित सभी भक्तों ने जी तोड़ मेहनत की ।माता का अष्टमी के दिन विशेष शृंगार किया गया पूरे दिन भंडारा का कार्यक्रम चलता रहा।