माता का अलौकिक शृंगार जयकारो की गूंज से गूंज रहा नगर माता के भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे एवं प्रसाद भक्तों को खींच रही अपनी ओर



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव**
पूरे नगर में माता जगत जननी के जयकारों रंगीन रोशनीयों से पांडाल अपने भव्य भव्यता के साथ चरम पर हैं। सभी दुर्गा पंडाल स्थलों पर दिन रात भक्तों द्वारा भक्ति गीतों से पंडाल भक्ति में वातावरण में रंग चुका है। पंडालों में सुबह शाम की आरती के समय पंडाल पूरी तरह से भक्तों से भर चुके हैं भक्तों द्वारा माता की आराधना में कहीं कोई कमी ना रह जाए इसके लिए अपनी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं सभी पंडालों में शाम होते ही माता जगत जननी की आरती गुंजायमान होते लगती हैं समितियों द्वारा माता का प्रसाद लगाते हुए भक्तों को वितरण किया जा रहा है तरह-तरह के व्यंजनों का प्रसाद खासकर माता की मनपसंद हलवा पुरी का प्रसाद भी भक्तों को अपनी ओर खींच रहा है

।बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा माता का जगराता का आयोजन किया गया जिसमें पूरी रात माता के भक्तों ने भजनों का भरपूर आनंद लिया। नाचते गाते तालियां बजाते भक्तों ने माता के भजनों में अपने आप को लीन कर दिया खासकर महिलाओं ने माता के भजनों मैं झूमते हुए अपने आप को रमा दिया माता जगत जननी का प्रतिदिन भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण कर माता के जयकारे लगवाए जा रहे हैं । माता का अलौकिक श्रृंगार किया गया है ।पंडित भक्ता महाराज द्वारा माता के पूजन व मंत्रोचार के बीच आरती की जा रही है ।

अंबिकापुर रोड दुर्गा समिति ने माता के सिंगार के साथ पंडाल की सजावट आकर्षक चित्रकारी के साथ की गई है जहां भक्तों के लिए विशेष रुप से सेल्फी स्टैंड बनवाया गया है जिसमें माताएं बहने अपनी सेल्फी लेते नजर आते हैं ।

मंडी प्रांगण में माता का पंडाल विशेष गोल्डन कलर के कपड़ों से तैयार किया गया है ।माता का प्रसाद वितरण अविरल रूप से किया जा रहा है।

रायगढ़ रोड दुर्गा समिति द्वारा माता के पंडाल फूलों के गुलदस्ते से सजाकर शाम होते ही माताओं द्वारा भजनों का रसपान कराया जा रहा है

साधु राम अग्रवाल दुर्गा समिति द्वारा भी प्रतिदिन प्रसाद वितरण के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए किए जा रहे हैं।

गणेशी दुर्गा समिति द्वारा माता के दर्शन के लिए माता की रैली निकालते हुए डीजे की मधुर धुनों के साथ सभी दुर्गा पंडालों का दर्शन किया। माता के भक्त झूमते गाते सड़कों पर माता का दर्शन करने के लिए उत्साहित नजर आए। अंबिकापुर रोड स्थित मांतू महाराज दुर्गा समिति ने भी अलौकिक माता रानी का सज्जा के साथ फूलों की सजावट की गई है जहां बनारस के पुजारी द्वारा मंत्रोचार किए जा रहे हैं। पूरे पत्थलगांव नगर में माता के जयकारों और भजनों से नगर भक्ति माहौल में ढल चुका है शाम होते ही सड़कों पर माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ नजर आने लगी हैं। पत्थलगांव पुलिस प्रशासन द्वारा भी सभी पंडालों पर पुलिस व्यवस्था मजबूत करते हुए अपनी कर्तव्य को बखूबी निभा रहे हैं।