आईजी अजय कुमार यादव ने केंद्रीय कारागार अम्बिकापुर का निरीक्षण किया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा दिनांक 11.10.2021 को केंद्रीय कारागार अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जेल परिसर में लगे संतरी-गार्ड , प्रहरियो एवं पुलिस कर्मियों को चौकश ड्यूटी हेतु निर्देशित किया। जेल परिसर की स्वस्थता,भोजनालय की व्यवस्था एवं बंदियों द्वारा रचनात्मक कार्य सिलाई, बुनाई, बढ़ई , पेंटिंग एवं उनके द्वारा किये गए कार्य को देख कहे कि बंदियो द्वारा किए गए कार्य में तन्मयता, सुदृढ़ परिलक्षित हो रही है। जिसकी सराहना करते हुए उन्होंने

जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड़ एवं उनके टीम की प्रशांसा की।
जेल में निरुद्ध बंदियों की उनके रिस्तेदारों से मिलने की व्यवस्था देख पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव संतुस्ट हुए। जेल कारागार के सुरक्षा हेतु पुलिस गस्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने हेतु निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button