तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के साथ मंत्रोच्चारण किए गए

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव** नगर में नवरात्र पर्व की धूम सभी भक्तों पर सर चढ़कर बोल रही है जहां पूरा नगर माता के जस गीतों से गुंजायमान हो रहा है नगर के तीनों मार्गों पर विराजे माता जगत जननी के भव्य पंडाल आकर्षक एवं रंगीन रोशनी से नहाए हुए हैं। माता के पंडालों में भक्तों का आना जाना लगातार लगा हुआ है ।सुबह शाम आरती में महिलाओं की भीड़ देखते बन रही है ।महिलाएं माता जगत जननी की आरती में सम्मिलित हो अपने आपको कृतज्ञ महसूस कर रही हैं वही शाम होते ही पंडालों में माताओं द्वारा भक्ति भरे भजन सुनने को मिल रहे हैं। बाजार पारा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने कोरोना गाइड लाइन को पालन करते हुए सभी भक्तों को निश्चित दूरी बनाकर बारी बारी से माता का प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। मंडी प्रांगण समिति के संजू लोहिया ने बताया कि सुबह शाम की आरती में विशेष वाद्य यंत्रों के साथ आरती की जा रही है। वही अंबिकापुर रोड समिति, मातू महाराज समिति ,गणेशी दुर्गा समिति, रायगढ़ रोड दुर्गा समिति सहित साधु राम दुर्गा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। माता के पंडाल रंगीन रोशनी यों के साथ आकर्षक फूलो की सजा बनाए गए हैं पूरा नगर माता के जयकारों एवं जस गीत हमसे गूंज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button