नारायण बाबा ने छेड़ा नशामुक्ति अभियान



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।- सिसरिंगा के पास ग्राम पंचातय ओगंना में नारायण बाबा द्वारा नषा मुक्ति अभियान से जुडकर कई ग्रामीणों को नषा से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रयास कर रहे है। नारायण बाबा योग एवं जडी बुटी से आस पास के कई युवाओं को नषा से दूर करके उनको नया जीवन प्रदान कर रहे है। ओंगना में आस पास सहित कांसाबेल, पत्थलगांव, सीतापुर धरमजयगढ एवं लैलुगां के सैंकडो ग्रामीणों सहित नगरीय क्षेत्र के लोग आकर नषा मुक्त अभियान में जुडकर योग एवं जडी बुटी लेकर नषा से छुटकारा पा रहे है। नारायण बाबा द्वारा निषुल्क योग एवं जडी बुटी दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत ओगना में नवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा नारायण के कुटिया में धूमधाम से नवरात्रि मनाया जा रहा है। यहां आये कांसाबेल टांगरगांव निवास मुकेष सिदार एवं तिलडेगा निवसी अर्जुन सिदार, अकबर साय ने बताया हम लोग नषे के आदि थे ओगंना के नारायण बाबा के योग एवं सरल जडी बुटी लेकर हम लोग नषे से छुटकारा मिल गया है। इस षिविर में नारायण बाबा सहित गुरू भाई सुन्दरलाल, कान्हूराम, सुदर्षन, रूपसिंह, अरविंद का भुमिका रहती है।