कलश यात्रा के साथ माता के आराधना की शुरुआत बाजार पारा दुर्गा समिति ने कलश यात्रा निकालकर की अराधना की शुरुआत

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव। माता के नवरात्रि आज से प्रारंभ हो चुके हैं माता जगत जननी की आराधना के लिए पांडाल पूरी तरह सज धज कर तैयार हो चुके हैं सुबह से ही माता जगत जननी के गीतों से पूरा पंडाल गुंजायमान होता नजर आ रहा है

बाजार पारा दुर्गा समिति ने माता जगत जननी के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाल कर स्थानीय सतनारायण धर्मशाला से पूजा पाठ पंडित भक्ता महाराज द्वारा करवा कर पूजा अर्चना की शुरुआत की गई

।माता की कलश यात्रा में कीर्तन मंडली अपनी वेशभूषा में माता के भजनों के साथ निकाली गई। माता की कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ,बच्चे एवं युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। माता की कलश यात्रा सभी दुर्गा समितियों ने बाजे गाजे विशेष वेशभूषा के साथ निकाली गई

बाजार पारा दुर्गा समिति कालू अग्रवाल ने बताया कि माता के आराधना के लिए हमारे द्वारा भव्य तैयारियां की गई प्रतिदिन पंडाल स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं।

कलश यात्रा में मुकेश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ,अजय पार्षद ,मोहन अग्रवाल ,नीरज अग्रवाल,विकास गोयल, टिंकू सामंत,प्रदीप ठाकुर, मोनू बंसल ,टोनी बंसल,दिनु लंगडा, शुभम अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे पूरे रास्ते आतिशबाजी करते हुए कलश यात्रा निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button