पत्थलगांव एसडीओपी ममता देवांगन ने ली शांति समिति की बैठक

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव ।में आज एसडीओपी ममता देवांगन ने सभी दुर्गा समिति के पदाधिकारियों की पुलिस थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी ममता देवांगनने सभी दुर्गा समितियों से कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया उनके द्वारा बताया गया कि सभी समितियों द्वारा भीड़ से पूर्णता नियंत्रण रखा जावेगा। सभी आने वाले लोगों के लिए मास्क महत्वपूर्ण रहेगा ।सभी समितियों द्वारा अपने अपने दुर्गा पंडाल के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। माता का भंडारा वर्जित रहेगा। देवांगन ने आगे कहा कि सभी समितियों को पूर्णता कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का ध्यान देना अति आवश्यक रहेगा। शांति समिति की बैठक में रायगढ़ रोड दुर्गा समिति से अनिल अग्रवाल, गोलु शर्मा,मंडी समिति से संजू लोहिया, मुन्ना महाराज, अंबिकापुर रोड समिति से आलोक अग्रवाल ,कल्लू अग्रवाल गणेशी दुर्गा समिति से विक्की अग्रवाल , बाजार पारा समिति के मुकेश अग्रवाल सहित सभी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button